सुबह 10 बजे तक अस्पताल में लटका रहा ताला, इलाज की आस में दर्द से कराहता रहा बुजुर्ग

अंधराठाढ़ी के महरैल गांव स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार सुबह स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली सामने आई. सुबह 10 बजे तक मुख्य दरवाजे पर ताला लटका रहा, जिससे इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

Madhubani News: अंधराठाढ़ी प्रखंड के महरैल गांव स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार सुबह स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली सामने आई. इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे मरीजों को काफी देर तक डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों का इंतजार करना पड़ा. सुबह करीब 10 बजे तक अस्पताल के मुख्य दरवाजे पर ताला लटका रहा, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

Andhratharhi News: डॉक्टर के इंतजार में बैठे रहे मरीज

ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित इस स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था पर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं. गुरुवार सुबह इलाज की उम्मीद में पहुंचे कई मरीज अस्पताल परिसर में बैठकर ओपीडी खुलने और चिकित्सक के आने का इंतजार करते रहे.

दर्द से कराहते रहे बुजुर्ग मरीज सूरज राम

महरैल गांव निवासी बुजुर्ग मरीज सूरज राम पैर में गंभीर दर्द से परेशान थे. चलने-फिरने में परेशानी के बावजूद वह इलाज की उम्मीद में सुबह ही किसी तरह स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए. काफी देर तक अस्पताल परिसर में बैठे रहने के बावजूद उन्हें चिकित्सकीय सहायता नहीं मिल सकी.

ग्रामीणों के अनुसार, सुबह 10 बजे तक न तो डॉक्टर पहुंचे और न ही अस्पताल का मुख्य दरवाजा खोला गया. इससे बुजुर्ग मरीज को काफी परेशानी झेलनी पड़ी.

समय पर अस्पताल नहीं खुलने से ग्रामीण नाराज

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों के बावजूद स्वास्थ्य केंद्र समय पर नहीं खुलता है. ऐसी स्थिति में मरीजों को मजबूरन निजी क्लीनिकों का रुख करना पड़ता है या बिना इलाज के वापस लौटना पड़ता है.

ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था की जांच कराने और लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

स्वास्थ्य प्रबंधक ने जांच का दिया भरोसा

मामले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य प्रबंधक प्रभात कुमार प्रशांत ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र समय पर नहीं खुलने के मामले की जांच कराई जाएगी. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: मोतिहारी में 18 अगस्त को 59 पंचायतों में सहयोग शिविर, जानिए किस पंचायत में कहां लगेगा कैंप


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shiv kumar mahato

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >