डीएम ने लंबित आवेदनों और राजस्व वसूली की समीक्षा की, समयबद्ध निष्पादन के निर्देश

मधुबनी जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ हुई वर्चुअल बैठक में लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन पर जोर दिया. सहयोग पोर्टल पर प्राप्त 1039 लंबित आवेदनों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए.

Madhubani News: जिलाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार देर शाम वर्चुअल माध्यम से सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ साप्ताहिक अंतर विभागीय समन्वय एवं समीक्षा बैठक आयोजित हुई. बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति, लंबित मामलों, जन शिकायतों, न्यायालयीन वादों, राजस्व वसूली तथा विकास योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई.

यह भी पढ़ें: खजौली में बैतरणी शाखा नहर का बांध टूटा, सैकड़ों एकड़ खेतों में फैला पानी

सहयोग पोर्टल के लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश

बैठक में सेवा-संवाद-समाधान एवं सहयोग शिविर पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए डीएम ने सभी विभागों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

उन्होंने बताया कि सहयोग शिविर एवं पोर्टल के माध्यम से अब तक 11,082 आवेदन प्राप्त हुए हैं. इनमें 9,641 आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है, जबकि 1,039 लंबित आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए.

लंबित मामलों पर जताई नाराजगी

समीक्षा के दौरान कला एवं संस्कृति, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा कल्याण, उद्योग, अल्पसंख्यक कल्याण, खेल, सूचना एवं जनसंपर्क, पर्यटन तथा गन्ना उद्योग विभाग से संबंधित सभी आवेदनों के समय पर निष्पादन की सराहना की गई.

वहीं लंबित आवेदन रखने वाले विभागों पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए.

राजस्व वसूली और न्यायालयीन मामलों पर विशेष जोर

डीएम ने नीलाम पत्र शाखा की समीक्षा करते हुए बड़े राजस्व वसूली मामलों की प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई और निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने राजस्व वसूली की नियमित मॉनिटरिंग कर वसूली की गति बढ़ाने पर जोर दिया.

इसके अलावा उच्च न्यायालय में लंबित सीडब्ल्यूजेसी, एमजेसी, एलपीए एवं अन्य मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को समय पर शपथ-पत्र, प्रतिवेदन और आवश्यक अभिलेख उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

विकास योजनाओं की गुणवत्ता से समझौता नहीं

बैठक में लंबित उपयोगिता प्रमाण पत्र (यूसी) और व्यय प्रमाण पत्र (डीसी) की भी समीक्षा की गई. विभिन्न तकनीकी विभागों के कार्यपालक अभियंताओं से योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए डीएम ने कार्यों में आ रही बाधाओं को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए.

उन्होंने कहा कि सभी विकास योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए और गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए.

बैठक में अपर समाहर्ता (आपदा) संतोष कुमार सहित सभी विभागों के वरीय पदाधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Awadesh kumar das

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >