मधुबनी पुलिस का 24 घंटे का विशेष अभियान: 52 अपराधी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और ब्राउन शुगर बरामद

मधुबनी पुलिस ने 24 घंटे के विशेष अभियान में 52 अपराधियों को दबोचा है. इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब, ब्राउन शुगर, गांजा और हथियार भी जब्त किए हैं. यह अभियान अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाया गया था.

Madhubani police special drive: मधुबनी जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. जिले की पुलिस की ओर से चलाए गए 24 घंटे के विशेष अभियान के दौरान कुल 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ-साथ ब्राउन शुगर, गांजा, प्रतिबंधित कफ सिरप, देशी कट्टा, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं.

52 arrested Madhubani: 24 घंटे के विशेष अभियान में 52 गिरफ्तार

जिला पुलिस द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल 52 लोगों को दबोचा गया है. इस कार्रवाई की विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में हत्या के प्रयास के मामले में एक, आर्म्स एक्ट के तहत दो, एनडीपीएस एक्ट के तहत छह और शराब से जुड़े मामलों में आठ आरोपी शामिल हैं. इसके अलावा विभिन्न मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे 28 वारंटियों को भी दबोचा गया है. अन्य आपराधिक मामलों में भी सात लोगों की गिरफ्तारी की गई है.

शराब, ब्राउन शुगर और हथियार बरामद

विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुल 271 लीटर देशी एवं विदेशी शराब जब्त की है. इसके साथ ही लगभग 80 ग्राम ब्राउन शुगर, 360 ग्राम गांजा और 100 एमएल क्षमता वाली प्रतिबंधित कफ सिरप की 68 बोतलें बरामद की गईं. छापेमारी के दौरान पुलिस के हाथ एक देशी कट्टा भी लगा है. इस दौरान अवैध गतिविधियों में प्रयुक्त चार मोटरसाइकिल और 12 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं.

Madhubani crime News: वाहन जांच अभियान से वसूला गया जुर्माना

अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के उद्देश्य से पुलिस ने जिले भर में सघन वाहन जांच अभियान भी चलाया. इस दौरान कुल 75 वाहनों की जांच की गई और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से 1 लाख 17 हजार रुपये का राजस्व जुर्माना वसूला गया. पिछले 24 घंटों के भीतर पुलिस ने 24 वारंटों का निष्पादन करने के साथ-साथ तीन कुर्की मामलों का भी सफलतापूर्वक निपटारा किया है.

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जारी रहेगा अभियान

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण पाने, अवैध शराब और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर रोक लगाने तथा कानून-व्यवस्था को पूरी तरह मजबूत बनाए रखने के लिए इस तरह के विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे. पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है.

यह भी पढ़ें...बेनीपट्टी के गम्हरिया गांव में हाईकोर्ट के आदेश पर  अतिक्रमणकारियों पर चला बुलडोजर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kartik Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >