Madhubani News :जिला स्तरीय पदाधिकारी व बीइओ करेंगे स्कूलों का निरीक्षण

जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में शनिवार को शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई.

मधुबनी. जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में शनिवार को शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई. जिलाधिकारी ने विद्यालयों के निरीक्षण की समीक्षा के क्रम में निर्देश दिया कि सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं बीईओ प्रत्येक बुधवार एवं गुरुवार को शत-प्रतिशत विद्यालयों का निरीक्षण करें. डीएम ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि विद्यालयों में शत-प्रतिशत छात्रों एवं शिक्षकों की उपस्थिति के साथ विद्यालयो में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष रूप से फोकस करें. उन्होंने निर्देश दिया कि निरीक्षण केवल खानापूर्ति के लिए नहीं करें, बल्कि उसका सकारात्मक परिणाम नजर आना चाहिए. निरीक्षण के दौरान सभी पदाधिकारियों को मध्याह्न भोजन रसोई गैस से बनाने व किसी भी परिस्थिति में रसोई गैस एवं रसोइया के अभाव के कारण मध्याह्न भोजन बंद नहीं रहना चाहिए. हर हाल में मीनू के अनुरूप बच्चों को भोजन मिलना चाहिए. निरीक्षण के दौरान ई-शिक्षा कोष पर सभी शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज हो रहा हो, इसकी भी जांच करें. उन्होंने कहा कि अनाधिकृत रूप से जो शिक्षक अनुपस्थित पाए जाते हैं तो उनके विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें. उन्होंने निर्देश दिया कि निरीक्षण के दौरान विद्यालय में शौचालय की स्थिति, पोशाक, छात्रवृति, मध्यान भोजन की गुणवत्ता, पठन पाठन में गुणवत्ता सहित सभी मामलों का अनुश्रवण करने का निर्देश दिया. डीएम ने जिले में ऐसे सभी विद्यालयों जिसके भवन जर्जर हैं और उनमें पठन-पाठन से बच्चों के हित का नुकसान हो रहा है, ऐसे विद्यालयों की अविलंब सूची उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें. ताकि शीघ्र कार्रवाई किया जा सके. बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी,सहायक निर्देशक सामाजिक सुरक्षा, सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सहित जिले के सभी प्रखंडों के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >