Madhubani News : जिला फुटबॉल लीग का आगाज आज से , 12 टीमें लेंगी हिस्सा

मधुबनी सीनियर फुटबॉल लीग प्रतियोगिता का आयोजन 3 जनवरी से 14 जनवरी तक राम कृष्ण महाविद्यालय मधुबनी में हो रहा है.

मधुबनी. जिला फुटबॉल संघ द्वारा डिस्ट्रीक्ट लीग का आयोजन शनिवार से शुरु होगा. जिला फुटबॉल संघ के सचिव सुनील कुमार प्रसाद ने बताया कि जिला फुटबॉल एसोसिएशन के अन्तर्गत मधुबनी सीनियर फुटबॉल लीग प्रतियोगिता का आयोजन 3 जनवरी से 14 जनवरी तक राम कृष्ण महाविद्यालय मधुबनी में हो रहा है. इस प्रतियोगिता में 12 टीम को दो पुल में रखा गया है. प्रतिदिन तीन मैच अपराह्न 12:00 बजे के बाद से खेले जाएंगे. 03 जनवरी से शुरू हो रहे जिला फुटबॉल लीग प्रतियोगिता का दोनों सेमीफाइनल 13 जनवरी 2026 को जबकि फाइनल मैच 14 जनवरी 2026 को खेला जाएगा. इस लीग में आरएफसी रामपट्टी वायएफसी़ बाबूबरही, स्पोर्ट्स फाउंडेशन मधुबनी यंग्स, टाऊन क्लब जयनगर , एसएफसी सिमरी, जेबीएससी बरही, जेबीएफसी क्वाड छपराढी , केएफसी कपिलेश्वर, केएफसी सुक्की, बीएफसी कैथाही की टीम भाग लेगी. मौके पर जिला फुटबॉल संघ मधुबनी के अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने कहा कि इस बार खिलाड़ियों को सम्मान देने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन नये रूप में किया जा रहा है. इस प्रतियोगिता में पहली बार विजेता और उपविजेता टीम को नगद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे, जिससे कि खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ सके. जबकि जिला फुटबॉल संघ मधुबनी के मुख्य संरक्षक समीर कुमार महासेठ(पूर्व मंत्री बिहार सरकार), संरक्षक अरुण राय(मेयर नगर निगम) प्रकाश यादव, सुनीत कुमार, शंभू पंजियार, संजीव कुमार, सुभाष कुमार सिंह, बेचन यादव सहित अन्य लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >