मधेपुर. प्रदेश कार्यालय के आवाहन पर बिहार बंद का मिला जुला असर रहा. मधेपुर उतरी मंडल अध्यक्ष नंदेश्वर पासवान के नेतृत्य में बिहार बंद आक्रोश रैली निकाला गया. रैली मधेपुर के संगत चौक से बाजार होते हुए लक्ष्मीपुर चौक तक पहुंची.
कार्यकर्ताओं ने कहा कि दरभंगा में महागठबंधन के वोटर यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के विरुद्ध अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया. वह अत्यंत अशोभनीय है. वहीं, प्रदेश कार्य समिति सदस्य दिवाकर झा और मधेपुर भाजपा महामंत्री प्रदीप कुमार महतो ने कहा कि वोटर अधिकार यात्रा के दौरान जिस प्रकार से नारी का अपमान बिहार के पवित्र धरती से किया गया यह मानवता के विरुद्ध है. मौके पर संस्कृत शिक्षा बोर्ड सदस्य सह सुपौल जिला के प्रभारी अनुरंजन झा, झंझारपुर भाजपा जिला महामंत्री दीपक झा, प्रदेश प्रवक्ता हरे राम मंडल शामिल थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
