ग्रामीणों ने नव निर्मित पुलिया में दरार पड़ने पर किया प्रदर्शन

नव निर्मित पुलिया में दरारें पड़ने पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया.

खजौली. प्रखंड क्षेत्र के महाराजपुर बुल्ला चौक से धत्ताटोल महाराजपुर की ओर जाने वाली मुख्य पक्की सड़क पर जल संसाधन विभाग प्रमंडल राजनगर द्वारा नव निर्मित पुलिया में दरारें पड़ने पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया. ग्रामीण प्रकाश महतो, भूषण साह ने बताया कि तीन माह पूर्व मुख्य पक्की सड़क पर विभाग द्वारा लाखों रुपये की लागत से पुलिया निर्माण कराया गया था. पुलिया में दरारें पर जाने से भारी वाहन के गुजरने से पुलिया टूटने की आशंका बढ़ गई है. कहा कि कोसी नहर की पुलिया से कोसी नदी का पानी बहाव से सैकड़ों किसान के खेत में सिंचाई अवरुद्ध हो सकता है. ग्रामीण छोटू कुमार, रूपेश कुमार, प्रकाश कामत ने कहा कि यदि एक सप्ताह के अंदर पुलिया में आये दरार की मरम्मत एवं मुख्य कोसी कैनाल में पुल को ठीक नहीं कराया गया तो आंदोलन चलाया जाएगा. इस संबंध में राजनगर डिवीजन के जूनियर अभियंता से पक्ष नहीं मिल सका.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >