Madhubani News : मजदूर, गरीब, वृद्ध व राहगीरों के लिए अलाव की व्यवस्था की मांग

जिले के अधिकांश अंचलों में इस भीषण ठंड व कंपकपाती सर्दी के मौसम में अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है.

मधुबनी. जिले के अधिकांश अंचलों में इस भीषण ठंड व कंपकपाती सर्दी के मौसम में अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है. कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है. प्रशासन की ओर से अब तक अलाव की समुचित व्यवस्था नहीं की गयी है. इससे आमजन खासकर गरीब, वृद्ध व राहगीर ठिठुरने को मजबूर हैं. जबकि डीएम खुद इस आपदा से निपटने के लिए काफी तत्पर दिखाई पड़ रहें है. साथ ही बिस्फी सीओ द्वारा कहीं कहीं अलावा का इंतजाम करते देखा गया हैं. यह बातें राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि विष्णुदेव सिंह यादव ने डीएम को पत्र लिख कर कही है. उन्होंने कहा हैं कि भीषण ठंड एवं शीतलहर की चपेट में संपूर्ण जिले के लोग खासे परेशान है. शीतलहर के ठिठुरन से मनुष्य के अलावे जानवर एवं पशु पक्षी भी परेशान है. इस आपदा के कारण जिलें के विभिन्न अंचलों के सार्वजनिक जगहों, चौक चौराहों एवं दुकानों पर लोग दिखाई नहीं पड़ रहे है. सांसद प्रतिनिधि ने समस्या के शीघ्र निदान की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >