Madhubani News : मंत्री से मिला शिष्टमंडल

बिहार राज्य ग्राम कचहरी सचिव संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता के आवास पर मुलाकात की.

मधुबनी. बिहार राज्य ग्राम कचहरी सचिव संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता के आवास पर मुलाकात की. जिसमें दो मांग पत्र का ज्ञापन सौंपा गया है. ग्राम कचहरी सचिवों को सम्मान जनक मानदेय वृद्धि एवं सेवा स्थाई करने के संबंध में आग्रह किया. मंत्री ने आश्वासन दिया गया कि ग्राम कचहरी सचिवों को सम्मान जनक मानदेय वृद्धि एवं सेवा स्थाई करने के मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जा रहा है. हमारी सरकार मांगों को पूरा करेगी. शिष्टमंडल में सारण जिलाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता, समस्तीपुर जिलाध्यक्ष राजेश कुमार, दरभंगा जिलाध्यक्ष जय नारायण सहनी और सीतामढ़ी जिलाध्यक्ष संजय कुमार एवं अन्य बहुत सारे ग्राम कचहरी सचिव उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >