Madhubani News : समाजसेवी कृष्ण मोहन झा की पुण्यतिथि मनी

कालिकापुर गांव में वरिष्ठ पत्रकार व साम्यवादी नेता कृष्ण मोहन झा की पुण्यतिथि उनके स्मारक स्थल पर मनायी.

कलुआही. कालिकापुर गांव में वरिष्ठ पत्रकार व साम्यवादी नेता कृष्ण मोहन झा की पुण्यतिथि उनके स्मारक स्थल पर मनायी. जिसमें सभी राजनीतिक दल के प्रतिनिधि एवं समाज के लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया. वक्ताओं ने कहा कि कृष्ण मोहन झा अपने जीवन काल में मधुबनी एवं दरभंगा जिला में लौहपुरुष के नाम से विख्यात थे. एक पत्रकार एवं कुशल नेतृत्व कर्ता के रूप में उनका नाम अमर रहेगा. साम्यवादी नेता अपने जीवन काल में कालिकापुर पंचायत ही नहीं खजौली एवं कलुआही प्रखंड सहित मधुबनी और दरभंगा जिला में शोषित और पीड़ित वर्ग का आवाज बन गए थे. वक्ताओं ने कहा कि छात्र जीवन से ही दरभंगा शहर में एक रिक्शा चालक से लेकर डॉक्टर, प्रोफेसर , कर्मचारी सहित सभी वर्ग के लोग उनके सिद्धांत एवं विचार से प्रभावित थे. कार्यक्रम में सीपीआई जिला केवल झा , समाजसेवी महेश्वर राम, मुकेश झा, महेद्र यादव, पंडित प्रयाग झा, मदन झा, प्रमोद झा, पूर्व उप मुखिया राम प्रसाद सदाय, चंदेश्वर सदाय, जीवछ झा मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Gajendra kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >