नदी के जलस्तर में वृद्धि के साथ ही तटबंध पर खतरा मंडराया

जलस्तर वृद्धि के साथ ही नदी के पूर्वी तटबंध पर खतरा मंडराने लगा है. तटबंध के अंदर एवं किनारे में बसे गांव के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है.

बाबूबरही . प्रखंड क्षेत्र के पिपराघाट के निकट से गुजरने वाली कमला बलान एवं सोनी नदी के जलस्तर में मंगलवार दोपहर बाद से भारी वृद्धि हुई है. जलस्तर वृद्धि के साथ ही नदी के पूर्वी तटबंध पर खतरा मंडराने लगा है. तटबंध के अंदर एवं किनारे में बसे गांव के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है. बता दें कि जलस्तर में वृद्धि के साथ कमला बलान नदी के पूर्वी तटबंध सतघरा मुसहरी के निकट बिंदु संख्या 28 पर खतरा मंडराने लगा है. जबकि यह बिंदु पूर्व से संवेदनशील माना जाता रहा है. इस स्थान पर पानी का बहाव पश्चिम से पूर्व की ओर होते सीधे तटबंध के किनारे ठोकर मारता है. जिस कारण यहां खतरा उत्पन्न रहता है. हालांकि बाढ नियंत्रण विभाग पूरी तरह सतर्क है. बाढ प्रमंडल झंझारपुर एक के एसडीओ आशीष सिंह ने कहा कि बाढ़ से निपटने के लिए सारी तैयारी पूरी की जा चुकी है. बाढ़ की निगरानी के लिए मजदूर को लगा दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >