Madhubani News : करेंट से दुधारू पशु की मौत, एक व्यक्ति झुलसा

प्रखंड के भेजा थाना क्षेत्र के खुजुरी गांव में करेंट लगने से एक दुधारू भैंस की जहां झुलसने से मौत हो गयी. वहीं, भैंस पर सवार एक व्यक्ति करेंट से झुलस गया.

मधेपुर. प्रखंड के भेजा थाना क्षेत्र के खुजुरी गांव में करेंट लगने से एक दुधारू भैंस की जहां झुलसने से मौत हो गयी. वहीं, भैंस पर सवार एक व्यक्ति करेंट से झुलस गया. झुलसा व्यक्ति खजुरी गांव निवासी लोचन यादव का पुत्र राम प्रवेश यादव बताया गया है. परिवार के लोगों ने ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए मधेपुर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है. बघार में बिजली के नंगा तार की चपेट में आने से यह घटना घटी है. लोगों में बिजली विभाग के संवेदक के प्रति आक्रोश है. हालांकि मधेपुर बिजली विभाग के कनीय अभियंता विकास कुमार ने बिजली की करेंट से घटना की बात से इनकार किया है. उन्होंने कहा की फिलहाल यह जांच का विषय है. वही मधेपुर प्रखंड के अंचलाधिकारी नीतीश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. पशु चिकित्सक को घटना स्थल पर भेजकर रिपोर्ट देने की बातें कही गई है. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखा गया है. स्थानीय लोगों ने बताया की पशु आठ दिन पहले ही बच्चे को जन्म दिया है. लोगों ने कहा कि संवेदक अरविंद कुमार यादव की लापरवाही से घटना हुई है. स्थानीय लोग मुआवजा की मांगों पर अड़े थे. घटना के बाद भेजा थाना में 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंचक घटना के बाबत जानकारी ली. इस घटना की पुष्टि मुखिया रमेश पासवान ने की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >