पंडौल. मधुबनी मुख्य मार्ग पर रविवार की शाम मधुबनी की ओर जा रहे मसाला व्यवसायी को पिस्टल दिखा स्कूटी समेत लगभग दो लाख रुपये अपराधियों ने लूट लिये़ मधुबनी के महाराजगंज निवासी शिव शंकर पूर्वे सकरी स्थित किराना की दुकान से बेटे के साथ स्कूटी से घर मधुबनी आ रहे थे. व्यवसायी ने थैले में लगभग दो लाख रुपये स्कूटी में रखा था. व्यवसायी पंडौल थाना क्षेत्र के बिरसायर चौक एवं विवेकानंद मिशन विद्यापीठ के निकट पहुंचते ही दो बाइकों पर सवार चार अपराधियों ने हथियार दिखाकर व्यवसायी से रुपये छीन लिये़
अपराधियों ने हथियार दिखाकर व्यवसायी से स्कूटी व दो लाख रुपये लूटे

अपराधियों ने हथियार दिखाकर व्यवसायी से स्कूटी व दो लाख रुपये लूटे
Copied link
मधुबनी मुख्य मार्ग पर रविवार की शाम मधुबनी की ओर जा रहे मसाला व्यवसायी को पिस्टल दिखा स्कूटी समेत लगभग दो लाख रुपये अपराधियों ने लूट लिये़