Madhubani News : कट्टा व दो गोली के साथ अपराधी धराये

लौकहा पुलिस ने एक कट्टा, दो गोली, दो बाइक, एक मोबाइल सहित 72 लीटर नेपाली देशी शराब के साथ दो अपराधी को गिरफ्तार किया है.

खुटौना. लौकहा पुलिस ने एक कट्टा, दो गोली, दो बाइक, एक मोबाइल सहित 72 लीटर नेपाली देशी शराब के साथ दो अपराधी को गिरफ्तार किया है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी किस्म के लोग किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षेत्र की घेराबंदी की और मंगलवार सुबह थाना क्षेत्र के अरनामा राम-जानकी मंदिर के पास दोनों अपराधी को धड़ दबोचा. उनकी बाइक की तलाशी ली गई जिसमें शराब के साथ साथ उक्त सभी सामान की भी बरामदगी हुई. थाना पर लाकर उनसे पूछताछ की गई जिसमें एक ने अपना नाम संजय पोद्दार तथा दूसरा अनिल कुमार चौपाल दोनों लौकही थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव का रहने वाला बताया गया है. जिसे कानूनी प्रक्रिया पूरा कर जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >