धुबनी: अंचल कार्यालय पर माकपा का प्रदर्शन, दाखिल-खारिज में भ्रष्टाचार रोकने की अपील

बिस्फी में माकपा कार्यकर्ताओं ने धरना देकर होल्डिंग और टोल टैक्स वापस लेने की मांग की। साथ ही भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा।

मधुबनी जिले के बिस्फी प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर शनिवार को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के कार्यकर्ताओं ने विशाल धरना-प्रदर्शन किया. पार्टी नेता बिन्दु यादव के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार की नीतियों और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

बिहार में भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर: मनोज यादव

धरना स्थल पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए माकपा जिला सचिव मनोज कुमार यादव ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन पर कड़ा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है और सरकार आम जनता के हितों की पूरी तरह अनदेखी कर रही है.

मधुबनी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन अपराध पर अंकुश लगाने में पूरी तरह विफल रहा है. हाल ही में माकपा नेता भागवत यादव की बेरहमी से हत्या कर दी गई. उन्होंने मांग की कि दिवंगत नेता भागवत यादव के परिजनों को सरकार की ओर से अविलंब 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए.

होल्डिंग टैक्स, नल-जल और दाखिल-खारिज को लेकर सरकार को घेरा

माकपा नेताओं ने स्थानीय और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया:

  • टैक्स की वापसी: ग्रामीण क्षेत्रों में लागू किए गए होल्डिंग टैक्स और टोल टैक्स को तुरंत वापस लिया जाए.
  • नल-जल योजना: मधुबनी जिले में बंद पड़ी नल-जल योजना को पुनारंभ कर चालू किया जाए.
  • अंचल में भ्रष्टाचार: अंचल कार्यालयों में दाखिल-खारिज और परिमार्जन के नाम पर भारी भ्रष्टाचार हो रहा है, जिस पर रोक लगे.
  • किसान व भूमिहीन: किसानों को कृषि यंत्रों पर 90 प्रतिशत अनुदान दिया जाए और गरीबों को आवास (बास) के लिए जमीन मुहैया कराई जाए.
  • रोजगार: राज्य के नौजवानों को रोजगार देने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं.

प्रदर्शन में कई प्रमुख नेता रहे मौजूद

सभा को अंचल सचिव बाबूलाल महतो, सुमित्रा देवी, अमोद झा, ललित कुशवाहा, अरुण कुमार, वसी अहमद, अखिलेश पंजियार, रहमती खातुन, लालू प्रसाद, रामबहादुर पासवान, देवेन्द्र साफी और सीताराम यादव सहित कई अन्य प्रमुख नेताओं ने संबोधित किया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jib nath jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >