Madhubani News : सड़क दुर्घटना में बाइक पर सवार दंपति जख्मी

भेजा थाना क्षेत्र की टोकना टोला के समीप रविवार को बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसपर सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

Madhubani News : मधेपुर. भेजा थाना क्षेत्र की टोकना टोला के समीप रविवार को बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसपर सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जख्मी भेजा फकीरना टोला निवासी 40 वर्षीय राणा सदाय व उनकी पत्नी 38 वर्षीय ऊषा देवी बतायी गयी. घटना की सूचना मिलते ही भेजा थाने के एएसआइ राज कुमार सिंह एवं एएसआइ सुदेश कुमार घटना स्थल पर पहुंचकर दोनों जख्मी को इलाज के लिए मधेपुर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने दोनों का उपचार कर बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया. पति पत्नी बाइक से अपने रिश्तेदार के घर जानकीनगर गांव जा रहे थे. इसी दौरान टोकना टोला के समीप उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Gajendra kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >