Madhubani News : ललित नारायण जनता महाविद्यालय में दीक्षांत समारोह आयोजित

शहर स्थित ललित नारायण जनता महाविद्यालय के सभागार में नव नामांकित छात्र-छात्रा (सत्र 2025-29) के लिए दीक्षारंभ समारोह का आयोजन किया गया.

झंझारपुर. शहर स्थित ललित नारायण जनता महाविद्यालय के सभागार में नव नामांकित छात्र-छात्रा (सत्र 2025-29) के लिए दीक्षारंभ समारोह का आयोजन किया गया. अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. नारायण झा ने की. अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने छात्रों को वर्ग में नियमित उपस्थिति होने के लिए प्रेरित किया. सभागार में छात्राओं के विशाल समूह को देखकर नारी सशक्तिकरण की सराहना की. लगातार वर्ग से अनुपस्थित रहने वाले छात्रों का नामांकन रद्द किया जा रहा है. इसके प्रति भी उन्होंने नये छात्रों को सचेत किया. ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के अध्यक्ष, छात्र कल्याण प्रो. अशोक कुमार मेहता ने महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं की नियमित उपस्थिति तथा अनुशासन की भूरि-भूरि प्रशंसा की. उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 की बारीकियों से भी सबको अवगत करवाया. उन्होंने छात्रों को विश्वसनीय लेखकों द्वारा लिखित मूल पाठ पढ़ने की प्रेरणा दी. ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. विनोद कुमार ओझा ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 तथा सीबीसीएस की नयी पद्धतियों से छात्र-छात्राओं को परिचित करवाया. विषय-प्रवेश कराते हुए डॉ. विवेक कुमार ने दीक्षारंभ के अर्थ और उसके मूल्य का महत्त्व बताया. महाविद्यालय के प्राध्यापकों में डॉ. उपेंद्र प्रसाद रावत, डॉ. सलाउद्दीन अंसारी, डॉ. मनीषा कंडोई, डॉ. रश्मि दत्त, प्रो. अरुण कुमार, प्रो. चंद्रशेखर आजाद, डॉ. कौशलेंद्र कुमार, डॉ. विजय दीक्षित, डॉ. उपेंद्र कुमार, डॉ. अजीत कुमार अजय, डॉ. तारकेश्वर राम, डॉ. दीपक कुमार झा सहित सभी शिक्षक कार्यक्रम में शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >