Madhubani News : सीतामढ़ी सहकारिता पदाधिकारी व एमडी के निधन पर शोक

सीतामढ़ी जिला के जिला सहकारिता पदाधिकारी सह सीतामढ़ी कॉपरेटिव बैंक के एमडी मणिभूषण कुमार के असामयिक निधन पर शनिवार को जिला सहकारिता पदाधिकारी सुदर्शन कुमार की अध्यक्षता में शोक सभा हुई.

मधुबनी. सीतामढ़ी जिला के जिला सहकारिता पदाधिकारी सह सीतामढ़ी कॉपरेटिव बैंक के एमडी मणिभूषण कुमार के असामयिक निधन पर शनिवार को जिला सहकारिता पदाधिकारी सुदर्शन कुमार की अध्यक्षता में शोक सभा हुई. इस अवसर पर बैंक के अध्यक्ष रमन कुमार सिंह ने कहा कि वे सीतामढ़ी में सहकारिता विभाग व बैंक के बीच एक कड़ी का काम करते थे. इतनी कम उम्र में इस तरह अचानक उनका निधन हो जाने पर विभाग के कर्मी काफी दुखी हैं. इस अवसर पर सहकारिता विभाग के गौतम कुमार झा, मुकेश कुमार बैंक के राहुल कुमार झा, श्याम आनंद, रामदेव झा, विकास कुमार झा, केदार नाथ झा, दीनानाथ झा सहित अन्य कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >