Madhubani News : पितृपक्ष का हुआ समापन, महालया अमावस्या पर किया तर्पण व पिंडदान

श्राद्ध पक्ष यानी पितृपक्ष का समापन रविवार को महालया अमावस्या के साथ हो गया.

मधुबनी. श्राद्ध पक्ष यानी पितृपक्ष का समापन रविवार को महालया अमावस्या के साथ हो गया. इस दिन श्रद्धालुओं ने अपने पितरों के निमित्त तर्पण, पिंडदान और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद की कामना की. नदियों और विभिन्न पवित्र सरोवरों के तटों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटी रही. माना जाता है कि महालया के साथ ही पितृपक्ष समाप्त हो जाता है और देवीपक्ष का आरंभ होता है. इस दिन से नवरात्र की तैयारियां भी तेज हो गई. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महालया की भोर में माता दुर्गा का धरती पर आगमन होता है और नौ दिनों तक शक्ति की साधना का पर्व चलता है. इस वर्ष दस दिनों तक धरती पर रहेगी माता दुर्गा. 11वें दिन नर वाहन पर सवार होकर प्रस्थान करेगी. जो मगंलमयी है. पंडितों के अनुसार पितृपक्ष के दौरान तर्पण करने से पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है और परिवार में सुख-समृद्धि आती है. वहीं महालाएं के बाद भक्तों में मां दुर्गा की आराधना की उमंग बढ़ जाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >