Madhubani News : मतदाता सूची का शुद्धिकरण दस जनवरी तक करें पूरा

मतदाता सूची के शुद्धिकरण कार्य के लिए प्रखंड क्षेत्र के सभी बीएलओ, पर्यवेक्षकों ने अपने-अपने बीएलओ के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिए.

बिस्फी. मतदाता सूची के शुद्धिकरण कार्य के लिए प्रखंड क्षेत्र के सभी बीएलओ, पर्यवेक्षकों ने अपने-अपने बीएलओ के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिए. इसमें पर्यवेक्षक राजेश कुमार झा, मोहम्मद सलीम सहित कई पर्यवेक्षक उपस्थित हुए. पर्यवेक्षकों ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण कार्य हर हाल में 10 जनवरी तक पूरा कर बीएलओ एप पर अपलोड करें. कहा कि आयोग का निर्धारित अंतिम तिथि 13 जनवरी है. लेकिन विधानसभा स्तर पर सभी बीएलओ को 10 जनवरी तक सूची में पाई गई अशुद्धियां का वर्गीकरण कर देना अनिवार्य है. पर्यवेक्षक मोहम्मद सलीम, राजेश कुमार झा ने बताया कि मतदाता सूची में कुल नौ प्रकार की अशुद्धियों के आधार पर वर्गीकरण कर शुद्धिकरण किया जाना है. जिसमें विशेष रूप से गलत या अस्पष्ट फोटो को पूरी तरह बदलकर मानक के अनुरूप नया फोटो अपलोड करना होगा. इसके अलावा लॉजिकल एरर, गृह संख्या का अभाव, नाम में गलती अथवा परिवर्तन जैसी त्रुटियों को भी ठीक किया जाएगा. मतदाता सूची में 120 वर्ष से अधिक आयु दर्शाए गए मतदाताओं का भौतिक सत्यापन बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर किया जाएगा. यह संपूर्ण कार्य ससमय किए जाएंगे. जिसकी सतत निगरानी सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी द्वारा की जा रही है. बीएलओ से फॉर्म 8 भरकर आवश्यक सुधार किए जाएंगे. बैठक में यह भी निर्देश दिया गया है कि फॉर्म 6 और 7 के अंतर्गत सतत प्रविष्टि एवं फील्ड वेरिफिकेशन का कार्य लगातार जारी रखा जाए. बैठक में सभी बीएलओ सुपर वाइजर उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >