मधुबनी के राम कृष्ण महाविद्यालय में शिक्षकेत्तर कर्मियों की हड़ताल जारी, 17 सूत्री मांगों पर प्रदर्शन

राम कृष्ण महाविद्यालय के प्रशासनिक कर्मचारी अपनी 17 सूत्री मांगों को लेकर दूसरे दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. इस हड़ताल के कारण महाविद्यालय की शिक्षण और गैर-शैक्षिक गतिविधियां पूरी तरह प्रभावित हो गई हैं. शिक्षकों ने भी कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन किया है.

Madhubani News: बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर राम कृष्ण महाविद्यालय के प्रशासनिक कर्मचारी संघ के सदस्य अपनी 17 सूत्री मांगों के समर्थन में दूसरे दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे रहे. हड़ताल के कारण महाविद्यालय की शिक्षण एवं गैर-शैक्षिक गतिविधियां प्रभावित रहीं. कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की.

दूसरे दिन भी जारी रही कर्मचारियों की हड़ताल

प्रशासनिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मो. कमालउद्दीन एवं संयुक्त सचिव शिव शक्ति सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने प्रशासनिक भवन और प्रधानाचार्य कक्ष के समक्ष प्रदर्शन किया. इस दौरान कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के कथित अमानवीय रवैये के विरोध में नारेबाजी की.

17 सूत्री मांगों को लेकर कर रहे आंदोलन

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि उनकी 17 सूत्री मांगें लंबे समय से लंबित हैं. मांगों के समाधान के लिए कई बार विश्वविद्यालय प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई. उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए यह आंदोलन जारी रहेगा.

शिक्षकों ने भी दिया आंदोलन को समर्थन

हड़ताल के दौरान एलएनएमयूटा के अध्यक्ष डॉ. शशि भूषण कुमार, अतिथि शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. शिव कुमार यादव, महाविद्यालय शिक्षक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार सुमन, डॉ. मनोज कुमार साह, डॉ. अवधेश कुमार सहित अन्य शिक्षकों ने कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन किया.

बड़ी संख्या में कर्मचारी रहे मौजूद

प्रदर्शन में नरेंद्र कुमार, प्रशांत झा, भवेश चंद्र झा, विजय कुमार, कुमार अमरेश, राजेश कुमार सुमन, राज कुमार महतो, आलोक मिश्र, उत्पल कुमार मिश्र, रुपेश कुमार, शंभू नाथ मिश्र, प्रकाश कुमार, रोहित कुमार, ललन मिश्र, अंजनी श्रीवास्तव, कमलेश कुमार सिंह, अरुण मंडल, गणेश पासवान, हीरा लाल राम, रंजन कुमार, पवन राम, शाहनवाज सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: राशन लेकर लौट रहे पश्चिम बंगाल के ट्रक चालक को बाइक ने मारी टक्कर, SKMCH रेफर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nagendra nath jha

पिछले 20 वर्षों से प्रिंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं. देश के कई प्रतिष्ठित नेशनल न्यूज चैनलों में काम करने के कारण राजनीतिक घटनाक्रमों और राजनीतिक दलों की खबरों के विशेषज्ञ माने जाते हैं. राजनीतिक विश्लेषण और पैनी रिपोर्टिंग में इन्हें महारथ हासिल है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >