नीतीश सरकार ने मधुबनी को दिया बड़ा तोहफा, इस इलाके ग्रीन औद्योगिक क्षेत्र निर्माण के लिए 27.93 करोड़ स्वीकृत

CM Nitish Government: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मधुबनी जिले के झंझारपुर में ₹27.93 करोड़ की लागत से बहुमंजिला प्लग एंड प्ले ग्रीन औद्योगिक भवन के निर्माण को मंजूरी दी है. यह परियोजना पुराने पेपर मिल स्थल पर विकसित होगी, जिससे क्षेत्र में रोजगार के अवसर और आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी.

CM Nitish Government: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि मॉडल ग्रीन औद्योगिक क्षेत्र विकास के चरण-2 के तहत मधुबनी जिले के झंझारपुर औद्योगिक क्षेत्र में बहुमंजिला भवन ( Plug and Play Multstoreyed Building ) बनाने हेतु राशि ₹27.93 करोड़ प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई है.

56586 वर्गफीट में विकसित होगा

सम्राट चौधरी ने बताया कि झंझारपुर में पुराने पेपर मिल की जगह पर एक आधुनिक ग्रीन इंडस्ट्रियल जोन विकसित किया जाएगा. इस परियोजना के तहत प्रथम चरण में 56586 वर्गफीट क्षेत्र में 27.93 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक औद्योगिक सुविधा विकसित की जाएगी. इस नई औद्योगिक पहल से झंझारपुर और मधुबनी जिले के अन्य क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर खुलेंगे और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

मॉडल ग्रीन औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा

सम्राट चौधरी ने कहा कि झंझारपुर के लोगों ने 1980 के दशक में पेपर मिल का सपना देखा था, लेकिन कई कारणों से यह साकार नहीं हो सका. झंझारपुर नगर परिषद क्षेत्र स्थित औद्योगिक क्षेत्र में उसी पुराने पेपर मिल के स्टॉल ग्राउंड पर दो चरणों में मॉडल ग्रीन औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा. इसके तहत उद्योग विभाग ने पुराने पेपर मिल के स्थान पर मॉडल ग्रीन औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की स्वीकृति दी है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के 9400000 परिवारों के बैंक अकाउंट में आएंगे 2-2 लाख! जानिए कौन-कौन होंगे इसके हकदार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >