Madhubani News : जूस पिलाकर लिपिक का तुड़वाया गया अनशन

सीएस कार्यालय के समक्ष अनशन पर बैठी एएनएम स्कूल फुलपरास की लिपिक निधि कुमारी को सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार ने शुक्रवार को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया.

मधुबनी.

सीएस कार्यालय के समक्ष अनशन पर बैठी एएनएम स्कूल फुलपरास की लिपिक निधि कुमारी को सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार ने शुक्रवार को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया. इस अवसर पर सिविल सर्जन ने एक सप्ताह में लिपिक का वेतन भुगतान करने का आश्वासन दिया.

निधि कुमारी ने एएनएम स्कूल फुलपरास में लिपिक पद पर अपना योगदान 10 फरवरी 2025 को दिया था. लगभग 8 महीने से उसका भुगतान नहीं किया गया. साथ ही प्रिंसिपल नीरा राय एवं उसके पति द्वारा लिपिक को प्रताड़ित भी किया जा रहा था. इस संबंध में लिपिक निधि कुमारी ने सिविल सर्जन को वेतन भुगतान नहीं होने व प्रिंसिपल एवं उसके पति द्वारा प्रतारित करने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया था. लिपिक के आवेदन पर सिविल सर्जन ने मामले की जांच के लिए पिछले 29 अक्टूबर को दो सदस्यीय जांच टीम गठित किया गया था. जांच टीम में प्रभारी एसीएमओ डॉ. एसएन झा एवं जिला वेक्टर बोर्न डिजीज नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. डीएस सिंह शामिल थे. सीएस ने जांच टीम को जांच कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था. विडंबना यह रही कि जांच टीम द्वारा सीएस को 5 नवंबर तक जांच प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं कराई गई. थक हार कर लिपिक को आमरण अनशन करना पड़ा.

क्या कहते अधिकारीसिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार ने कहा कि मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई थी. शुक्रवार को आमरण अनशन तुड़वाया गया. एक सप्ताह में वेतन भुगतान किया जाएगा. साथ ही लिपिक द्वारा प्रिंसिपल पर लगाये गए आरोपों की जांच की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >