सभी अनुमंडलीय अस्पताल के निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी होंगे सीएस

anil kumar jha

मधुबनी : स्वास्थ्य विभागीय निदेशानुसार बिहार स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के विभिन्न पदों अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, सदर अस्पताल के अधीक्षक एवं अनुमंडलीय अस्पतालों के उपाधीक्षकों के पद रिक्त रहने की स्थिति में सिविल सर्जन डॉ हरेंद्र कुमार पूर्ण वित्तीय शक्तियों सहित अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे. निदेश के आलोक में मधुबनी जिला अन्तर्गत अवस्थित अनुमंडलीय अस्पताल झंझारपुर, फुलपरास, जयनगर एवं बेनीपट्टी में नियमित उपाधीक्षक का पद रिक्त है. वर्तमान में जिला के सभी अनुमंडलीय अस्पतालों में कार्यरत प्रभारी उपाधीक्षक-सह-निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी को पत्र निर्गत की तिथि से निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी के दायित्व से मुक्त किया गया है. सभी अनुमंडलीय अस्पतालों के निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी के प्रभार में सिविल सर्जन रहेंगे. वर्तमान प्रभारी उपाधीक्षक, अनुमंडलीय अस्पताल, झंझारपुर, फुलपरास, जयनगर एवं बेनीपट्टी को निदेशित किया जाता है कि अनुमंडलीय अस्पताल के निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी का प्रभार अधोहस्ताक्षरी को सौंपना सुनिश्चित करेंगे. साथ ही बेनीपट्टी को छोड़कर उपरोक्त चिकित्सा पदाधिकारी अपने अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक के रूप में प्रशासनिक कार्यों का कार्य करते रहेंगे. अनुमंडलीय अस्पताल, बेनीपट्टी में वरीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अवधेश कुमार सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी अनुमंडलीय अस्पताल, बेनीपट्टी के उपाधीक्षक के रूप में प्रशासनिक कार्य करेंगे. प्रतिनियुक्ति रद्द सिविल सर्जन डॉ हरेंद्र कुमार ने प्रतिनियुक्त चिकित्सकों का प्रतिनियुक्ति समाप्त कर दिया है. इसके साथ ही चिकित्सकों को अपने मूल पदस्थापित संस्थानों में योगदान कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. डॉ दया शंकर सिंह को मूल पदस्थापित संस्थान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लखनौर, डॉ सुधाकर मिश्रा को सीएचसी मधवापुर, डॉ उमेश कुमार राय को सदर अस्पताल व डॉ मेराज अकरम सीएचसी बिस्फी. सीएस ने उपरोक्त चिकित्सकों को अपने मूल पदस्थापन स्थान में योगदान करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anil kunar jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >