Madhubani News : डॉन बॉस्को कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों ने डांडिया व गरबा नाइट में मचाया धमाल

डॉन बॉस्को कॉन्वेंट स्कूल मधुबनी के प्रांगण में सांस्कृतिक उल्लास, रंग-बिरंगे परिधान और पारंपरिक संगीत की गूंज के साथ डांडिया व गरबा नाइट का आयोजन किया गया.

झंझारपुर. डॉन बॉस्को कॉन्वेंट स्कूल मधुबनी के प्रांगण में सांस्कृतिक उल्लास, रंग-बिरंगे परिधान और पारंपरिक संगीत की गूंज के साथ डांडिया व गरबा नाइट का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, मां अम्बे की आरती एवं कन्या पूजन के साथ हुआ. प्रधानाचार्य प्रशांत कुमार गुप्ता ने अतिथियों को सम्मानित किया. मुख्य अतिथि एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट मुकेश रंजन एवं नीरज कुमार ने विद्यालय की सांस्कृतिक चेतना की सराहना की. कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में परंपरा के प्रति सम्मान और सामाजिक समानता की भावना को प्रबल करते हैं. डॉन बॉस्को कॉन्वेंट स्कूल इस दिशा में अनुकरणीय भूमिका निभा रहा है. मुख्य प्रबंध निदेशक मनोज कुमार ने कहा कि डांडिया एवं गरबा जैसे सांस्कृतिक आयोजन हमारी समृद्ध विरासत को जीवंत रखते हैं. ये कार्यक्रम विद्यालय समुदाय में भाईचारा, उत्साह और एकता को बढ़ावा देते हैं. शैक्षणिक निदेशक सुमन शेखर झा ने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियां शिक्षा का अभिन्न अंग हैं. ये छात्रों में रचनात्मकता, अनुशासन और आनंद की भावना को विकसित करती हैं, जो उनके समग्र विकास में सहायक होती हैं. प्रबंध निदेशक आदित्य आनंद ने कहा कि डॉन बॉस्को कॉन्वेंट स्कूल में शिक्षा और संस्कृति का समन्वय अत्यंत प्रभावशाली है. इस आयोजन में विद्यार्थियों और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी ने विद्यालय की सामुदायिक भावना को और सुदृढ़ किया है. प्रधानाचार्य प्रशांत कुमार गुप्ता ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता तक सीमित नहीं है. बल्कि विद्यार्थियों को सांस्कृतिक, नैतिक और सामाजिक रूप से भी समृद्ध बनाना है. डांडिया एवं गरबा नाइट जैसे आयोजन हमारे विद्यालय में एकता, उत्साह और परंपरा के सम्मान को जीवंत करते हैं. विद्यालय के बॉयज और गर्ल्स ग्रुप ने पारंपरिक पोशाकों में गरबा और डांडिया की मनमोहक प्रस्तुति देकर पूरे परिसर को उत्सवमय बना दिया. प्रतियोगिता में बॉयत ग्रुप का विजेता रेड हाउस रहा, जबकि गर्ल्स ग्रुप की विजेता टीम ग्रीन हाउस बनी, जिनकी कला, ऊर्जा और तालमेल ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया. कार्यक्रम में ज्योति कुमारी, मान्यता कुमारी, मानसी राजदेव, वीणू राजदेव, नेहा रानी एवं पूनम झा ने अपनी उत्कृष्ट नृत्य शैली से सभी का मन जीत लिया. रंगोली, दीप सज्जा और रंग-बिरंगी रोशनी ने माहौल को और भी मनोहारी बना दिया, वहीं स्वादिष्ट व्यंजनों की व्यवस्था ने सभी आगंतुकों को आनंदित किया. इस सांस्कृतिक संध्या का संचालन अत्यंत कुशलता और आत्मीयता के साथ शिल्पी भदानी एवं कनहैया शास्त्री ने अपने विद्यार्थियों के टीम के साथ किया. शिल्पी भदानी ने मंच से सभी शिक्षकों एवं गैर-शिक्षण स्टाफ की मेहनत, समर्पण और सहयोग के लिए विशेष धन्यवाद व्यक्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >