अंधराठाढ़ी. प्रखंड परिक्षेत्र में आस्था का महापर्व छठ पूजा की तैयारी है. छठ पूजा के लिए व्रती से लेकर उनके परिवार में हर्षोउल्लास का माहौल है. सोमवार की शाम अस्ताचल सूर्य को व्रती अर्ध देंगे. वहीं, मंगलवार की सुबह अर्घ दिये जायेगें. पूजा के लिए कोई कमी नहीं रहेगी. इसके लिए हर पहलू पर खास नजर रखी जा रही है. पूजा की सामग्री जुटाने के साथ-साथ छठ पूजा घाट को भी साफ-सफाई की गयी है. ठाढ़ी, अंधरा बाजार, महरैल, नवलखा, रखबाड़ी, भदुआर, मारन, बिठौनी, तारापट्टी, हरना, जलसैन, डुमरा आदि गांव के लोग कमला नदी, नहर, तालाब, सुवर्णवे नदी, सुपेन धार में छठ पूजा घाट की सफाई की गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
