Madhubani News : पेटिंग प्रशिक्षण प्राप्त कैदियों के बीच प्रमाणपत्र वितरित

मंडल कारा, मधुबनी में मिथिला कला विकास समिति की ओर से मिथिला पेंटिग प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया गया.

मधुबनी. मंडल कारा, मधुबनी में मिथिला कला विकास समिति की ओर से मिथिला पेंटिग प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया गया. इसके बाद उनके बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया. मौके पर संस्था के सचिव मनोज कुमार झा ने बंदियों को बताया कि यह पेंटिंग सिर्फ एक पेंटिग चित्र नहीं है. इसमें लोगों की भावना निहित है. जब हम विवाह, उपनयन, मुंडन यज्ञ इत्यादि कार्यक्रम करते हैं, तो अगल-बगल घरों को मंडप को जो सजाते हैंख् उसमें भगवान का चित्रण करते हैं. जिसमें भाव रहता है. कार्यक्रम के साक्षी भगवान हैं और हमें वह आशीर्वाद प्रदान करते हैं. इस क्षेत्र में ऐतिहासिक रूप से महिलाओं की भूमिका सर्वोपरि रही है. अब पुरुष वर्ग भी इसमें भागीदारी ले रहे हैं. पेंटिंग को सीखने के बाद आप समूह से ऋण लेकर अपने काम की शुरुआत कर सकते हैं. वहीं, अधीक्षक जलज कुमार ने कहा कि बंदियों के बीच इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाकर उनके अभिरुचि के अनुसार स्वावलंबी बनाने की बात करें. अधीक्षक ने कहा कि लोग प्रशिक्षित होकर समाज की मुख्य धारा में जाएं. वहीं, प्रशिक्षण संस्था के कलाकार रानी झा ने सभी बंदियों को शुभकामना दी. अंत में जेलर रवि रंजन ने सभी बंदियों को बेहतर भविष्य के साथ अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >