Madhubani News : हर्षोल्लास के साथ मनाया गया नववर्ष का पहला दिन

जिलेभर में 1 जनवरी 2026 को नव वर्ष का पहला दिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.

मधुबनी.

जिलेभर में 1 जनवरी 2026 को नव वर्ष का पहला दिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. विभिन्न स्थानों पर पिकनिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक अनुष्ठान से उत्सव की धूम रही. शहर के गंगा सागर स्थित काली मंदिर में अहले सुबह से ही श्रद्धालु दर्शन करने पंहुचने लगे थे. सुबह 9 बजे से गंगा सागर परिसर में अवस्थित शिशु उद्यान में बच्चे अपने माता पिता के साथ घूमने आने शुरू हो गए. शिशु उद्यान के वन परिसर पदधिकारी सोनाली कुमारी एवं उप वन परिसर पदाधिकारी सत्य प्रकाश ने बताया कि अन्य दिनों की अपेक्षा गुरुवार को भारी संख्या में बच्चे उद्यान में आये. तीन बजे तक 400 से अधिक बच्चे व परिजन एक जनवरी को उद्यान में घूमने पहुंचे थे. वहीं नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि नगर थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा पर शांतिपूर्ण ढंग से लोग पिकनिक मनाया.

विभिन्न धार्मिक स्थलों पर लोग पूजा अर्चना करते देखे गये. जिला का प्रमुख आयोजन स्थल राजनगर के ऐतिहासिक राज कैंपस स्थित काली मंदिर, दुर्गा मंदिर और नौलखा पैलेस जैसे पिकनिक स्पॉट पर हजारों की संख्या में महिला, पुरुष, युवा व बच्चे पिकनिक मनाने पंहुचें. जहां झूले, फूड स्टॉल और सजावट ने नए साल के जश्न को यादगार बना दिया. झंझारपुर के मिथिला हाट में सांस्कृतिक कार्यक्रम, सेल्फी प्वांइट और गीत-संगीत का आयोजन हुआ. बेनीपट्टी के उच्चैठ भगवती सिद्धपीठ में हजारों श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए एकत्रित हुए. जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की पुख्ता व्यवस्था, पिकनिक स्थलों एवं मंदिरों के नजदीक किया गया था. मजिस्ट्रेट, पुलिस बल और ट्रैफिक नियंत्रण की व्यवस्था की गयी थी. इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल और क्विक रिस्पांस टीम शामिल थीं. कोई बड़ी घटना न हो इसके लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती जिले भर में की गयी थी. पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार के निर्देश पर राज परिसर में भारी संख्या में पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे. सादे वेश में महिला व पुरुष पुलिस कर्मी महिलाओं की सुरक्षा के लिए सक्रिय रहे. जबकि चौकीदारों एवं होम गार्ड के जवानों ने चौक-चौराहों पर निगरानी रखी. यातायात नियंत्रण के लिए दो पहिया व चार पहिया वाहनों को पार्किंग स्थल पर ही लगाने का निर्देश दिया. सड़क पर मटरगश्ती, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर ब्रेथ एनालाइजर जांच व कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही थी. डीएम आनंद शर्मा ने शुभकामना देते हुए जिला में शांति व्यवस्था बनाने की अपील की.

दिन भर लोग मोबाइल पर मैसेज देने में लगे रहे

साल के पहले दिन बधाई देने के लिए लोग दिन भर मोबाइल पर लगे रहे. लोग अपने सगे संबंधियों, मित्रों व जान पहचान के लोगों को व्हाट्सएप के माध्यम से मैसेज भेजते देखे गए. यह सिलसिला बुधवार को 12 बजे रात से ही शुरू हो गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >