Madhubani News : शिक्षा विभाग की शिकायतों के ऑन-स्पॉट निराकरण के लिए लगेगा विशेष कैंप

डीएम आनंद शर्मा के निर्देश पर शिक्षा विभाग की शिकायतों को ऑन स्पॉट निराकरण के लिए विशेष कैंप लगाया जाएगा.

मधुबनी. डीएम आनंद शर्मा के निर्देश पर शिक्षा विभाग की शिकायतों को ऑन स्पॉट निराकरण के लिए विशेष कैंप लगाया जाएगा. कैंप में शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न संभागों के विरुद्ध शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों के दायर परिवादों, लोक शिकायतों एवं सेवा शिकायतों का त्वरित निष्पादन होगा. यह कैंप का आयोजन आगामी 3 जनवरी से 7 जनवरी तक प्रतिदिन 11 बजे से 2:30 बजे तक शिक्षा भवन मधुबनी में होगा. डीपीआरओ कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अलग-अलग अनुमंडलों के लिए अलग-अलग तिथियों पर कैंप लगेगा. 3 जनवरी को जयनगर अनुमंडल क्षेत्र के लिए कैंप लगेगा. वहीं 4 जनवरी को बेनीपट्टी अनुमंडल क्षेत्र, 5 जनवरी को फुलपरास अनुमंडल क्षेत्र, 6 जनवरी को झंझारपुर अनुमंडल क्षेत्र व 7 जनवरी को मधुबनी सदर अनुमंडल क्षेत्र के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों की शिकायतों का ऑन-स्पॉट निराकरण किया जाएगा. जिला शिक्षा कार्यालय से सभी संबंधित शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि वे जिला, प्रमंडल व राज्य स्तरीय प्राधिकार के समक्ष दायर अपने परिवाद या शिकायत से संबंधित पावती की प्रति व आवश्यक साक्ष्य के साथ निर्धारित तिथि को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें . कैंप में केवल शिक्षा विभाग से जुड़े शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों की सेवा, वेतन, अवकाश व विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं से संबंधित शिकायतों का ही निराकरण किया जाएगा. किसी व्यक्ति विशेष के विरुद्ध लंबित शिकायतों के निपटारे के लिए अलग से समय निर्धारित किया जाएगा. ऑन-स्पॉट निराकरण की सफलता के लिए शिक्षा विभाग के सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को अपने-अपने संभागीय कर्मियों के साथ निर्धारित तिथि पर कैंप में उपस्थित रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >