मधुबनी: बाबूबरही में एसएसबी-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विदेशी पिस्टल और ब्राउन शुगर बरामद

मधुबनी के बाबूबरही में एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में विदेशी पिस्टल, कारतूस और 100 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई. पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. पढ़ें पूरी खबर…

Madhubani News: एसएसबी 18वीं बटालियन और बाबूबरही थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गुरुवार को दोनवारीहाट सब्जी मंडी में बड़ी छापेमारी कर विदेशी हथियार और ब्राउन शुगर बरामद की गई. पुलिस ने मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया है.

फिल्मी स्टाइल में घेराबंदी कर आरोपी गिरफ्तार

गुप्त सूचना के आधार पर असिस्टेंट कमांडेंट मोहित वर्मा और थानाध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई.

पुलिस और एसएसबी जवानों ने दोनवारीहाट सब्जी मंडी स्थित संजय सिंह के मकान की घेराबंदी कर भीतर से राकेश सिंह को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक दोनवारी गांव निवासी विनोद सिंह का पुत्र बताया गया है.

विदेशी पिस्टल और ब्राउन शुगर बरामद

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से लगभग 100 ग्राम ब्राउन शुगर, चार इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, एक चिलम, दो मेड इन इटली ऑटोमेटिक लोडेड पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, दो मैगजीन, एक मोबाइल, 3990 रुपये नकद और दो बाइक बरामद कीं.

बरामद विदेशी पिस्टलों को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल है.

नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है. यह पता लगाया जा रहा है कि हथियार और नशीले पदार्थों की खेप कहां से लाई गई और इसका नेटवर्क किन-किन क्षेत्रों तक फैला है.

मामले में एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

छापेमारी के दौरान पुलिस और एसएसबी के कई अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >