Madhubani: BPSC TRE-4 अभ्यर्थियों ने निकाला प्रतिवाद मार्च, एकल परीक्षा और रिक्तियां बढ़ाने की मांग

BPSC TRE-4 परीक्षा के अभ्यर्थियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर समाहरणालय के सामने प्रतिवाद मार्च निकाला. अभ्यर्थियों की मुख्य मांगों में पीटी-मेंस की जगह एकल परीक्षा, रिक्त पदों की संख्या बढ़ाना और निगेटिव मार्किंग खत्म करना शामिल है. उन्होंने परीक्षा की तिथि जल्द घोषित करने की भी अपील की है.

BPSC TRE 4: बीपीएससी टीआरई-4 परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों ने सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर समाहरणालय के सामने प्रतिवाद मार्च निकाला. बड़ी संख्या में अभ्यर्थी मार्च में शामिल हुए और शिक्षक भर्ती प्रक्रिया से जुड़े लंबित मुद्दों का जल्द समाधान करने की मांग को लेकर नारेबाजी की.

पीटी-मेंस की जगह एकल परीक्षा कराने की मांग

प्रतिवाद मार्च में शामिल अभ्यर्थियों ने बीपीएससी टीआरई-4 में प्रारंभिक यानी पीटी और मुख्य यानी मेंस परीक्षा के बजाय एकल परीक्षा कराने की मांग की.

अभ्यर्थियों ने कहा कि एकल परीक्षा से भर्ती प्रक्रिया सरल होगी और अभ्यर्थियों को अनावश्यक चरणों से नहीं गुजरना पड़ेगा. इसके साथ ही उन्होंने शिक्षक भर्ती में रिक्त पदों की संख्या बढ़ाने की भी मांग की.

परीक्षा की तिथि जल्द घोषित करने की मांग

अभ्यर्थियों ने बीपीएससी टीआरई-4 की परीक्षा तिथि जल्द घोषित करने की मांग की. उनका कहना है कि परीक्षा की तारीख स्पष्ट नहीं होने के कारण तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है.

उन्होंने सरकार से भर्ती प्रक्रिया का स्पष्ट कैलेंडर जारी करने और परीक्षा से जुड़े लंबित निर्णय जल्द लेने की अपील की.

निगेटिव मार्किंग खत्म करने की मांग

प्रदर्शनकारियों ने बीपीएससी टीआरई-4 परीक्षा में निगेटिव मार्किंग खत्म करने की भी मांग उठायी.

अभ्यर्थियों का कहना था कि निगेटिव मार्किंग समाप्त होने से उन्हें परीक्षा में बेहतर अवसर मिलेगा और भर्ती प्रक्रिया अभ्यर्थी हितैषी बनेगी.

एक सीट एक परिणाम लागू करने की मांग

प्रतिवाद मार्च में अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया में एक सीट एक परिणाम की व्यवस्था लागू करने की मांग की.

उनका कहना था कि इससे भर्ती प्रक्रिया में स्पष्टता आयेगी और अभ्यर्थियों को समान अवसर मिल सकेगा. प्रदर्शनकारियों ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की भी मांग की.

बड़ी संख्या में अभ्यर्थी हुए शामिल

प्रतिवाद मार्च में आशुतोष कुमार, रंजीत कुमार, ललित कुमार, चंदन सिंह, अशोक सिंह, राजू कुमार, अंजली कुमारी, अर्चना कुमारी, अमरदीप, शालिनी झा समेत बड़ी संख्या में बीपीएससी टीआरई-4 अभ्यर्थी शामिल हुए.

यह भी पढ़ें

Madhubani News: सरकारी विभागों से 67.82 लाख की वसूली में निगम फिसड्डी, चालू वित्तीय वर्ष में एक रुपया भी नहीं आया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kartik Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >