सीमावर्ती युवाओं के लिए एसएसबी का 15 दिवसीय भर्ती प्रशिक्षण शुरू

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 18वीं बटालियन द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं के लिए 15 दिवसीय भर्ती प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इसका उद्देश्य युवाओं को सरकारी नौकरियों के लिए तैयार करना है.

Rajnagar News: सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 18वीं बटालियन की ओर से सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं के लिए 15 दिवसीय भर्ती प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है. कमांडिंग ऑफिसर कोजा राम लोमरोड़ के मार्गदर्शन में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत सीमा चौकी झालौन के कार्यक्षेत्र स्थित सरकार भवन, लक्षमीनिया परिसर में इस प्रशिक्षण का आयोजन किया गया.

भर्ती की शारीरिक और लिखित परीक्षा की होगी तैयारी

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, सशस्त्र बलों तथा अन्य सरकारी सेवाओं की भर्ती प्रक्रियाओं के लिए शारीरिक, मानसिक और लिखित परीक्षा की समुचित तैयारी कराना है. साथ ही उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्रसेवा की भावना का विकास करना भी इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य है.

सीमावर्ती गांवों के 50 युवा ले रहे प्रशिक्षण

कार्यक्रम में लौकहा, श्रीरामपुर, धुनकी, पिपराही, झालौन, लदनिया, मतनाजी, मरनिया, मोहलिया और लगदी सहित आसपास के सीमावर्ती गांवों के 50 युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. यह प्रशिक्षण ग्राम विकास परिषद, मधुबनी के अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा 22 जुलाई से 7 अगस्त तक संचालित किया जाएगा.

व्यक्तित्व विकास पर भी रहेगा विशेष जोर

इस अवसर पर बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी ओ. ओकेन्द्रो सिंह ने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं और भर्ती प्रक्रियाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण प्रदान करेगा.

कार्यक्रम का संचालन सहायक उपनिरीक्षक मंगलम कुमार झा ने किया. उन्होंने युवाओं से इस प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >