Madhubani News : खनुआटोल स्थित भूतही बगीचे से अधेड़ मजदूर का शव बरामद

स्थानीय थाना के चहुटा गांव के एक मजदूर की हत्या का मामला सामाने आया है.

बेनीपट्टी. स्थानीय थाना के चहुटा गांव के एक मजदूर की हत्या का मामला सामाने आया है. पुलिस ने शव को घर से 500 फीट दूर स्थित खनुआटोल के भूतही नामक बगीचे से मंगलवार बरामद किया. उसकी पहचान तयौथ पंचायत के चहुटा वार्ड-7 निवासी युगेश्वर राम के पुत्र योगेंद्र राम (50) के रूप में हुई. परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, योगेंद्र राम सोमवार की शाम के करीब 7 से 8 बजे के आस-पास अपने छठ घाट पर कुछ देर नृत्य किया था. उसके बाद घर के सदस्यों को कुछ ही देर में लौटकर आने की बात कहकर अपने घाट पर से निकला था, लेकिन वह पूरी रात वापस नही लौटा. मंगलवार की सुबह जब बगीचे की ओर कुछ लोग गये, तो एक पेड़ के नीचे शव पड़े हुए अवस्था में देखा तो शव देखने वाले ने शोर मचाना शुरू किया. कुछ ही देर में काफी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. मृतक के परिजन भी बगीचे में पहुंचे और शव को देख दहाड़े मार मार कर रोने बिलखने लगे. मृतक के आंख, गाल और ठूढ़ी पर काफी जख्म थे. जिसे देख धारदार हथियार से वार किये जाने की आशंका जताई जा रही थी. इधर, घटना की सूचना बेनीपट्टी थाना पुलिस को दी गई. जहां जानकारी मिलते ही बेनीपट्टी थानाध्यक्ष शिव शरण साह, अपर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, एसआइ अशोक कुमार, विश्वनाथ कुमार व एएसआइ संतोष कुमार सहित दल बल के साथ भूतही शव बरामदगी स्थल के पास पहुंच जांच में जुट गये. इसके कुछ देर बाद एसडीपीओ अमित कुमार भी मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुट गये. हालांकि, कुछ देर तक परिजन द्वारा अच्छा से जांच करने की बात कहकर शव को उठाने से रोक दिया. जिसे बाद में एसडीपीओ और स्थानीय लोगो के समझाने बुझाने के बाद परिजनों ने अपनी सहमति दी. इसके बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया. बता दें कि मृतक को चार पुत्री व दो पुत्र हैं. छोटे पुत्र को छोड़कर शेष सबकी शादी हो चुकी है. मृतक खुद मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता था. घटना के बाद से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था. मृतक की पत्नी सुनैना देवी व उनकी पुत्री रोते रोते बेहोश हो जा रहीं थीं. जिसे आस-पास की महिलाएं संभालने में जुटीं हुई थीं. उधर घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल कायम है. एसडीपीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह प्लानिंग हत्या प्रतीत होती है. फिलहाल एफएसएल, टेक्निकल और स्वानदस्ता टीम को बुलवाकर तथा मानवीय आसूचना संकल्न के तहत जांच शुरू कर दी गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >