Madhubani News : बीएलओ व बीएलए ने की बैठक

1 जुलाई 2025 के आधार पर मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य 2025 के तहत वर्तमान में प्रारूप सूची प्रकाशनोपरांत दावा व आपत्ति ली जा रही है.

बेनीपट्टी. 1 जुलाई 2025 के आधार पर मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य 2025 के तहत वर्तमान में प्रारूप सूची प्रकाशनोपरांत दावा व आपत्ति ली जा रही है. सभी 374 मतदान केंद्रों पर गुरुवार को बीएलओ एवं बीएलए के साथ संयुक्त बैठक हुई. जिसमें बीएलओ से प्राप्त दावा व आपत्ति के संबंध में सभी को अवगत कराया गया. योग्य व्यक्ति का नाम मतदाता प्रारूप सूची में दर्ज नही है, वह प्रपत्र 6 के माध्यम से अपना आवेदन जमा करें. वहीं अगर किसी अयोग्य व्यक्ति का नाम भूल बस मतदाता सूची में अंकित हो गया है तो ऐसे में प्रपत्र 7 के माध्यम से उनका नाम विलोपन के लिए आवेदन करें. इसी तरह नाम में सुधार के लिए प्रपत्र-8 के माध्यम से आवेदन जमा करें. मौके पर बीएलओ के अलावे सभी मतदान केंद्र से संबंधित क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >