मधुबनी: बिस्फी में देर रात फायरिंग, डीएमसीएच में घायल व्यक्ति ने तोड़ा दम

मधुबनी के बिस्फी थाना क्षेत्र में घर के दरवाजे पर सो रहे व्यक्ति को अपराधियों ने गोली मार दी. गंभीर हालत में डीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. पढ़ें पूरी खबर…

Madhubani News: जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने घर के दरवाजे पर सो रहे एक व्यक्ति को गोली मार दी. गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

मृतक की पहचान सलेमपुर गांव निवासी स्वर्गीय दशरथ यादव के 52 वर्षीय पुत्र राम विनोद यादव उर्फ कारी यादव के रूप में हुई है. घटना रविवार देर रात करीब एक बजे की बताई जा रही है.

दरवाजे पर सो रहे थे मृतक

मृतक के पुत्र पप्पू यादव और राहुल यादव ने बताया कि उनके पिता घर के दरवाजे पर सोए हुए थे. इसी दौरान अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे और उन पर गोली चला दी.

गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े. गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. इसके बाद उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए डीएमसीएच ले जाया गया.

इलाज के दौरान हुई मौत

डीएमसीएच में चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलने के बाद बेंता थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया.

पुलिस कर रही जांच

घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है. परिजनों ने भी इस संबंध में अधिक जानकारी नहीं दी है. पोस्टमार्टम हाउस में मृतक की पत्नी, पंचायत के मुखिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौजूद रहे.

पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है और अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >