शिक्षक को बाइक सवार ने मारी ठोकर

थाना क्षेत्र के बरैल चौक पर रविवार को मकतब विद्यालय जाने के क्रम में एक शिक्षक बाइक से दुर्घटनाग्रस्त हो गए.

बाबूबरही . थाना क्षेत्र के बरैल चौक पर रविवार को मकतब विद्यालय जाने के क्रम में एक शिक्षक बाइक से दुर्घटनाग्रस्त हो गए. स्थानीय लोगों ने इन्हें इलाज के लिए खुटौना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. चिकित्सकों ने इन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया. अज्ञात बाइक सवार के विरुद्ध बाबूबरही थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है. आवेदन में लौकहा थाना क्षेत्र के जख्मी शिक्षक मो मुजफ्फर हुसैन ने कहा है कि बरैल चौक से गुजरने के क्रम में पूरब दिशा से आ रहे एक अज्ञात तेज रफ्तार बाइक सवार ने इन्हें जोरदार ठोकर मार दिया. हालांकि जानकारी दी गयी है कि जख्मी शिक्षक को इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >