तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार बच्चे को मारी टक्कर, चालक बाइक छोड़कर फरार

खिरहर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार एक बच्चे को बुरी तरह कुचल दिया. हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया. ग्रामीणों ने घायल बच्चे को अस्पताल पहुंचाया है.

Madhubani News: खिरहर थाना क्षेत्र के उमगांव-बेनीपट्टी मुख्य मार्ग स्थित जिरौल गांव में शनिवार देर शाम तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद बाइक चालक अपनी गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गया.

टक्कर से साइकिल के उड़े परखच्चे

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, निजी अस्पताल के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर साइकिल से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि साइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उस पर सवार बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया.

घायल बच्चे की पहचान जिरौल गांव निवासी विकास कुमार के रूप में हुई है.

ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया

हादसे के बाद चालक घायल बच्चे की मदद करने के बजाय मौके पर मची अफरातफरी का फायदा उठाकर बाइक छोड़कर फरार हो गया.

स्थानीय ग्रामीणों ने घायल बच्चे को तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

बाइक जब्त, चालक की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही खिरहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.

थानाध्यक्ष शुभम कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और फरार चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >