Bihar News: अब इस जिले में बन रहा मॉडर्न रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट जैसी होगी यात्रियों के लिए व्यवस्था, शानदार है लुक

Bihar News: बिहार के मधुबनी जिले में मॉडर्न रेलवे स्टेशन तैयार हो रहा है. इस रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी. इसे करीब 17 करोड़ की लागत से विस्तार और विकास किया जा रहा है. जिसका लुक भी बेहद शानदार होगा.

Bihar News: बिहार के लोगों को चुनावी साल में कई सौगातें दी जा रही है. इस बीच एक और मॉडर्न रेलवे स्टेशन बन कर तैयार हो रहा है. इस रेलवे स्टेशन पर लोगों को एयरपोर्ट के जैसी तमाम सुविधाएं दी जायेंगी. वहीं, इस मॉडर्न रेलवे स्टेशन को बिहार के मधुबनी जिले में बनाया जा रहा है. दरअसल, देश के उत्तर दिशा के आखिरी स्टेशन जयनगर का विकास और विस्तार किया जा रहा है. इसे पूरी तरह से मॉडर्न लुक दिया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, इसे करीब 17 करोड़ की लागत से तैयार किया जा रहा है. जिसमें यात्रियों को बेहद खास सुविधाएं दी जाएंगी.

यात्रियों की सुविधा की खास व्यवस्था

बता दें कि, 17 करोड़ रुपये से स्टेशन का विकास, जलजमाव की समस्या से निजात, यात्री ठहरने की व्यवस्था, टिकट काउंटर, विश्रामालय और शौचालय की व्यवस्था की जा रही है. खास बात यह है कि, यह भारत का उत्तर दिशा में अंतिम स्टेशन है. करीब-करीब सभी जगह के लिए यहां से ट्रेन जाती है. जिसके कारण यहां से आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है. ऐसे में पार्किंग की सुविधा से लेकर बरसात में दो-दो फीट पानी लगने की समस्या को दूर करने के लिए स्टेशन परिसर को ऊंचा किया जा रहा है.

जयनगर रेलवे स्टेशन बन रहा बेहद शानदार

जानकारी के मुताबिक, मधुबनी जिले के मुख्य दो स्टेशनों का विकास होना था. जिसके लिए मधुबनी को 20 करोड़ रुपए और जयनगर स्टेशन को 17 करोड़ रुपए दिए गए हैं. हालांकि, अब जाकर मधुबनी और जयनगर रेलवे स्टेशन का विकास कार्य हो रहा है. सुविधाओं को लेकर कहा जा रहा है कि, यहां रेलवे स्टाफ के लिए कमरे की व्यवस्था होगी. मधुबनी स्टेशन से ज्यादा बड़ा और शानदार जयनगर स्टेशन है जहां 7 पटरी लाइनें हैं. रेल गाड़ी, स्टाफ और सुरक्षा का दबाव यहां ज्यादा था और स्टेशन का नया लुक देने की कोशिश लगातार की जा रही है. उम्मीद जताई जा रही है कि, अगले साल तक काम पूरा हो जाएगा.

Also Read: Bihar Tourism: सिर्फ 1000 रुपये में धूमिए ये ऐतिहासिक जगह… रहना-खाना सब फ्री, हो जाइए तैयार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >