मोबाइल पर धमकी देने के बाद युवक ने की थी आत्महत्या, अभियुक्त गिरफ्तार

मधुबनी के सर्रा गांव में मोबाइल पर धमकी मिलने से आहत होकर आत्महत्या करने वाले युवक भविष्य कुमार के मामले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने मुख्य आरोपी श्रीपति यादव को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने कथित तौर पर युवक को धमकी दी थी.

मधुबनी: बाबूबरही थाना क्षेत्र के सर्रा गांव निवासी युवक भविष्य कुमार की आत्महत्या मामले में पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त श्रीपति यादव को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया.

बगीचे में जहर खाकर दी थी जान

बताया गया कि बीते 23 जुलाई को भविष्य कुमार ने गांव के बगीचे में जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी. घटना के बाद उसकी जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था.

इस मामले में मृतक के पिता मोहन सिपालिया ने बाबूबरही थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. प्राथमिकी में श्रीपति यादव और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ पुत्र भविष्य कुमार को मोबाइल पर धमकी देने सहित कई आरोप लगाए गए थे.

धमकी से आहत होकर आत्महत्या का आरोप

प्राथमिकी में कहा गया है कि मोबाइल पर दी गयी धमकी से आहत होकर भविष्य कुमार ने आत्महत्या की. मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त श्रीपति यादव को गिरफ्तार कर लिया और मंगलवार को जेल भेज दिया.

पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है.

यह भी पढ़ें

हरलाखी में 13 सितंबर को गरीब चौपाल, सभा स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Avnish kumar karn

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >