भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर सड़कों पर उतरे लोग, न्याय की मांग

Bharat Tiwari Encounter Case: मधुबनी में मैथिल परशुराम सेना ने भरत भूषण तिवारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला. प्रदर्शनकारियों ने 10 करोड़ रुपये मुआवजा, सरकारी नौकरी और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की. जानिए खबर विस्तार से…

मधुबनी से नागेंद्र नाथ झा की रिपोर्ट

Bharat Tiwari Encounter Case: भरत भूषण तिवारी के कथित एनकाउंटर मामले को लेकर मधुबनी में मैथिल परशुराम सेना के बैनर तले कैंडल मार्च निकाला गया. गंगा सागर चौक से थाना चौक तक निकाले गए मार्च में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की.

10 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा ने की. इस दौरान संगठन के संरक्षक इन्द्रशेखर झा, मनोज मिश्रा, प्रकाश चंद्र झा, संतोष झा और नलिनी रंजन ने Bharat Tiwari Encounter Case में शामिल दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की. उन्होंने पीड़ित परिवार को 10 करोड़ रुपये मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग भी उठाई.

यह भी पढ़ें: अवैध नर्सिंग होम और लैब पर बड़ा एक्शन, एसीएमओ की छापेमारी से मचा हड़कंप

कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा

जिला प्रवक्ता राजेश झा और महासचिव राजू झा ने कहा कि Bharat Tiwari Encounter Case ने राज्य की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनभावनाओं की अनदेखी कर रही है और मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है.

भरत तिवारी को बताया समाजसेवी

संगठन के उपाध्यक्ष मुकेश झा, बिपिन झा, अमित झा और सुमन झा ने कहा कि भरत तिवारी समाज के हर वर्ग के लिए कार्य करने वाले लोकप्रिय व्यक्ति थे. उन्होंने कहा कि Bharat Tiwari Encounter Case की उच्चस्तरीय जांच कर सच्चाई सामने लाई जानी चाहिए.

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

कैंडल मार्च में डिप्टी मेयर अमानुल्लाह खान, विजय श्री टुन्ना, सोहन पाठक, आलोक झा, अमरेश श्रीवास्तव, ध्रुव नारायण त्रिपाठी, आयुष सिंह, छोटकन झा सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, संगठन के पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक शामिल हुए.

यह भी पढ़ें: अवैध नर्सिंग होम और लैब पर बड़ा एक्शन, एसीएमओ की छापेमारी से मचा हड़कंप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >