बेनीपट्टी में पेयजल संकट और सुखाड़ की समस्या से निदान के लिए राजद ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

बेनीपट्टी अनुमंडल में पेयजल संकट और सुखाड़ की गंभीर स्थिति को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है. उन्होंने तत्काल पेयजल आपूर्ति और सिंचाई व्यवस्था में सुधार की मांग की है. 15 दिनों में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है.

Benipatti News: अनुमंडल क्षेत्र में पेयजल संकट और सुखाड़ जैसी स्थिति को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को एसडीएम शारंग पाणि पांडेय को ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राजद जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रामाशीष यादव ने किया. ज्ञापन में पेयजल आपूर्ति और सिंचाई व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की गई है.

पेयजल संकट और सिंचाई व्यवस्था पर जताई चिंता

ज्ञापन सौंपने के दौरान पूर्व विधायक रामाशीष यादव ने कहा कि अनुमंडल के कई इलाकों में पेयजल का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है. कई चापाकलों से पानी निकलना बंद हो गया है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि जल-जीवन-हरियाली और नल-जल जैसी योजनाओं का लाभ भी लोगों को अपेक्षित रूप से नहीं मिल पा रहा है.

किसानों की फसल प्रभावित होने का दावा

राजद नेताओं ने कहा कि पर्याप्त वर्षा नहीं होने के कारण किसानों की फसलें प्रभावित हो रही हैं. उनका दावा है कि अधिकांश स्टेट बोरिंग बंद पड़े हैं और कमला, कोसी तथा पश्चिमी कोसी नहर सहित अन्य सिंचाई स्रोतों से भी पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है, जिससे खेती-किसानी संकट में है.

15 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन

ज्ञापन में प्रशासन से 15 दिनों के भीतर पेयजल आपूर्ति और सिंचाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई है. साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि इस अवधि में आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो राजद जनहित में धरना-प्रदर्शन करेगा.

मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष राम बरन राम, विजय कुमार यादव, गयाकांत झा, राम हृदय यादव, राम वरण यादव सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे.

URL: /madhubani/benipatti/rjd-submits-memorandum-over-water-crisis-and-drought

यह भी पढ़ें: बेनीपट्टी में निगरानी समिति की बैठक, नए एलपीजी कनेक्शन और राशन कार्ड पर हुई चर्चा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dhananjay kumar dhir

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >