Benipatti News: अभियान बसेरा-2 के तहत 45 भूमिहीन परिवारों को मिला जमीन का बंदोबस्ती पर्चा

बेनीपट्टी में अभियान बसेरा-2 के तहत 45 भूमिहीन परिवारों के चेहरे खुशी से खिल उठे, जिन्हें आवास निर्माण के लिए जमीन का बंदोबस्ती पर्चा मिला. प्रशासन ने जल्द ही 100 से अधिक परिवारों को लाभ देने की घोषणा की है.

Benipatti News: बेनीपट्टी प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित मेघदूतम सभागार में शनिवार को अभियान बसेरा-2 के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित कर 45 भूमिहीन परिवारों को आवास निर्माण के लिए 3-3 डिसमिल जमीन का बंदोबस्ती पर्चा वितरित किया गया. यह पर्चा उन गरीब परिवारों को दिया गया, जो लंबे समय से सरकारी जमीन पर निवास कर रहे थे.

45 लाभुकों को मिला जमीन का अधिकार

कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी महेश्वर पंडित और अंचलाधिकारी अभिषेक आनंद ने संयुक्त रूप से लाभुकों के बीच बंदोबस्ती पर्चों का वितरण किया. लाभुकों में अकौर पंचायत के विकास सदा, शत्रुघ्न सदा, छोटे सदा, रवीन्द्र सदा और सेवक सदा सहित कुल 45 भूमिहीन परिवार शामिल हैं.

वर्षों पुराना सपना हुआ पूरा

जमीन का पर्चा मिलने के बाद लाभुकों के चेहरे खुशी से खिल उठे. वर्षों से अपनी जमीन और पक्के आशियाने का सपना देख रहे परिवारों के लिए यह कार्यक्रम बड़ी राहत साबित हुआ.

15 अगस्त को 100 से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ

अंचलाधिकारी अभिषेक आनंद ने बताया कि प्रशासन का उद्देश्य भूमिहीन परिवारों को स्थायी आवास के लिए जमीन उपलब्ध कराकर उन्हें बेहतर जीवन-यापन की सुविधा देना है. उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में 45 पात्र परिवारों को पर्चा दिया गया है, जबकि दूसरे चरण में 15 अगस्त के अवसर पर 100 से अधिक अन्य भूमिहीन परिवारों को चिह्नित कर बंदोबस्ती पर्चा वितरित किया जाएगा.

कार्यक्रम में तीनों पंचायतों के संबंधित राजस्व कर्मचारी तथा अंचल कार्यालय के अन्य कर्मी भी उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dhananjay kumar dhir

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >