भारत नेपाल सीमा पर तैनात 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल हरिने कैंप के एसएसबी जवानों ने गश्ती के क्रम में भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवा जब्त कर अग्रिम कार्रवाई के लिए हरलाखी थाने की पुलिस को सुपुर्द कर दिया.
By Prabhat Khabar News Desk | Updated at :
हरलाखी. भारत नेपाल सीमा पर तैनात 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल हरिने कैंप के एसएसबी जवानों ने गश्ती के क्रम में भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवा जब्त कर अग्रिम कार्रवाई के लिए हरलाखी थाने की पुलिस को सुपुर्द कर दिया. हालांकि तस्कर भागने में सफल रहा. मिली जानकारी के अनुसार एसएसबी जवान सीमा स्तंभ के समीप ड्यूटी पर तैनात थे. इसी क्रम में प्लास्टिक की बोरी में अवैध प्रतिबंधित दवाई लेकर नेपाल जा रहे तस्कर को रुकने को कहा. जहां तस्कर एसएसबी को देख भयभीत होकर बोरी छोड़ नेपाल भागने में सफल रहा. थानाध्यक्ष जितेन्द्र सहनी ने कहा कि पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।