Madhubani News: बाबूबरही में संदिग्ध हालत में मजदूर का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मधुबनी जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र के विक्रमसेर गांव में मंगलवार सुबह एक मजदूर का शव मिलने से सनसनी फैल गई. मृतक राजीव कुमार के पिता ने अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Crime News Madhubani: बाबूबरही थाना क्षेत्र के विक्रमसेर गांव में मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक मजदूर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान गांव निवासी राजीव कुमार यादव (35) के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

शाम को घर से निकला, सुबह मिला शव

ग्रामीणों के अनुसार, राजीव कुमार यादव सोमवार शाम करीब सात बजे शौच के लिए घर से निकला था. देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने गांव में अर्जुन ठाकुर के दरवाजे के पास उसका शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

मृतक के पिता राजेंद्र यादव ने बाबूबरही थाना में आवेदन देकर अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि उनका पुत्र घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटा और अगले दिन उसका शव मिला.

पुलिस कर रही जांच

स्थानीय लोगों ने बताया कि राजीव कभी-कभी शराब का सेवन करता था. घटना के बाद मृतक की पत्नी और चार छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है.

थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: मिथिला हाट में मधुश्रावणी डाली सज्जा प्रतियोगिता शुरू, नेहा ठाकुर बनीं विजेता


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Avnish kumar karn

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >