अरेर पुलिस ने की वाहनों की चेकिंग

रेर पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर थानाध्यक्ष नेहा निधि के नेतृत्व में रविवार को छोटे-बड़े वाहनों की सघन जांच की.

बेनीपट्टी. लोकसभा चुनाव के कारण अरेर पुलिस ने विभिन्न जगहों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया. पुलिस की मानें तो स्वच्छ, भयमुक्त व शांतिपूर्ण रूप से लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के उद्देश्य से अरेर पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर थानाध्यक्ष नेहा निधि के नेतृत्व में रविवार को छोटे-बड़े वाहनों की सघन जांच की. पुलिस ने अरेर, धकजरी, लोहा, परौल, कपसिया, बलाईन, कुशमौल आदि स्थानों पर सड़कों पर बाइकों सहित अन्य चार चक्के वाले वाहनों की डिक्की की सघन तलाशी ली. साथ ही वाहनों के कागजातों व बाइक चालकों के हेलमेट आदि की भी पुलिस ने जांच की. थानाध्यक्ष नेहा निधि ने कहा कि पुलिस द्वारा वाहनों की सघन जांच अवैध व प्रतिबंधित सामान, हथियार, शराब, 50 हजार से अधिक रुपये लाने ले जाने के दौरान पकड़ने के उद्देश्य से की गई. साथ ही जांच के दौरान यह भी ध्यान रखा जा रहा है कि कहीं कोई बाइक या अन्य चार चक्के वाली वाहन चोरी की तो नहीं है या फिर शराब तस्करी में तो संलिप्त नहीं है. हालांकि सघन तलाशी अभियान के दौरान ऐसा कोई प्रतिबंधित सामान नहीं पकड़े जा सके थे. थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी चुनाव तक लगातार विभिन्न जगहों पर वाहनों की सघन जांच निश्चित रूप से जारी रहेगा. वाहनों की सघन तलाशी में अरेर थाना के एसआइ अशोक चौधरी व बेमिसाल कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मी भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >