Madhubani News : महादलित महिलाओं ने कंबल के लिए बीडीओ से लगायी गुहार

ठंढ से लोगों की परेशानी बढ़ गसी है. प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ठाकुर स्वयं एवं पंचायत समिति सदस्यों के माध्यम से गरीबों के बीच कंबल का वितरण कर रहे हैं.

लदनियां. ठंढ से लोगों की परेशानी बढ़ गसी है. प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ठाकुर स्वयं एवं पंचायत समिति सदस्यों के माध्यम से गरीबों के बीच कंबल का वितरण कर रहे हैं.प्रखंडों में कंबल कम भेजा गया है. जिसके कारण दर्जनों गरीब महिलाओं व बुर्जुगों को सरकारी लाभ से वंचित रहना पड़ा है. कंबल नहीं मिलने से नाराज महादलित महिला प्रखंड मुख्यालय पहुंच कर कंबल देने की गुहार लगायी. प्रखंड मुख्यालय पहुंची महादलित महिलाओं में लक्षमिनिया पंचायत की महिला पवन देवी, राम परी देवी , फुलझरिया देवी, धनेश्वरी देवी सहित कई अन्य महिला एवं दिव्यांग शामिल हैं. प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि विभाग द्वारा प्राप्त कंबल को जरूरतमंदों के बीच वितरण किया गया है. प्रखंड मुख्यालय समेत पंचायत समिति सदस्यों खासकर श्रवण कामत एवं दिलीप कुमार यादव एवं अन्य सदस्यों के माध्यम से जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >