Madhubani News : संस्कार भारती ग्लोबल स्कूल में पांच दिवसीय 17 वीं वार्षिक खेल महोत्सव आयोजित

संस्कार भारती ग्लोबल स्कूल में पांच दिवसीय 17वें वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन किया गया.

Madhubani News : मधुबनी.

संस्कार भारती ग्लोबल स्कूल में पांच दिवसीय 17वें वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन किया गया. पांच दिवसीय खेल महोत्सव का विधिवत उद्घाटन विद्यालय के निदेशक सह सचिव डाॅ. विजय रंजन, प्रबंध निदेशक डाॅ. विजया सिंह, प्राचार्य अतुल शुक्ला, उप-प्राचार्य के डी राय, स्कूल कोर्डिनेटर धर्मेंद्र कुमार यादव, एक्टिविटी हेड कुंदन ठाकुर संग हाउस मास्टर्स ने मशाल जलाकर किया. साथ ही खेल-भावना व सद्भावना के संदेश के रूप में विद्यालय के निदेशक संग स्टूडेंट काउंसिल के सदस्यों ने शुभंकर प्रतीक के रूप में गुब्बारा उड़ा कर आयोजन का शुभारंभ किया. प्राचार्य के मार्गदर्शन में विद्यालय के चारों हाउस के छात्र-छात्राओं के द्वारा शानदार मार्च-पास्ट निकाली गयी.

जिस विधा में रुचि हो उसी में आगे बढ़ें

खेल महोत्सव के पहले दिन चेस, लाउन-टेनिस, कैरम, बैडमिंटन , वॉलीबॉल, स्पून रेस, मैथेमेटिक्स रेस,म्यूजिकल चेयर रेस समेत एथलेटिक्स के विविध विधाओं का आयोजन किया गया. इसमें बच्चों का साहसिक करतब एवं जज्बा व जूनून काबिलेतारिफ था. अवसर पर, बच्चों के साहस, कौशल व प्रतिभा के शानदार प्रदर्शन से गदगद विद्यालय के निदेशक डा. विजय रंजन ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के साथ ही खेल-कूद व अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों के द्वारा उनमें अनुशासन, खेल भावना, टीम भावना, टीम-वर्क स्पिरिट आदि गुणों का विकास व संवर्धन किया जा सकता है. इसलिए सभी बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं में भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करना चाहिए. कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा संग स्वस्थ, कर्मठ व वैश्विक नागरिक निर्माण कार्य को समर्पित शिक्षण संस्थान के रुप में संस्कार भारती ग्लोबल स्कूल ने अपनी अमिट छाप छोड़ी है. हमें अपने बच्चों के सर्वांगीण विकास के प्रति सजग होना चाहिये. जरूरी नहीं कि हर छात्र आईएएस, आईपीएस या अन्य प्रशासनिक अधिकारी ही बनें. खेल में भी कैरियर बनाने के साथ ही समाज देश का नाम रौशन किया जा सकता है. इस अवसर पर सभी बच्चों, हेड ब्यॉय, हेड गर्ल व अन्य स्टूडेंट काउन्सिल, सभी हाउस मास्टर व कैप्टन संग सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >