Madhubani News : सड़क हादसे में युवक की मौत से आक्रोशित लोगों ने डायल 112 की टीम पर किया हमला, एनएच जाम

नरहिया थाना क्षेत्र के भुतहा चौक स्थित एनएच 27 पर मंगलवार को ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया.

फुलपरास. नरहिया थाना क्षेत्र के भुतहा चौक स्थित एनएच 27 पर मंगलवार को ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया. जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर हो गया. मृतक की पहचान नरहिया थाना क्षेत्र के बनगमा दक्षिणी पंचायत के बलुआहा निवासी चौकीदार जितेंद्र पासवान के चचेरे भाई मुकेश पासवान 24 वर्ष के रूप में हुई. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचे और दुर्घटना दृश्य देखकर आक्रोशित लोगों ने एनएच 27 सड़क को जाम कर प्रदर्शन किया. इस दौरान आक्रोशित लोगों ने चुनाव के लिए पुलिस के बनाये चेकपोस्ट पर रखे कुर्सी टेबल को तोड़ दिया. मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस की डायल 112 की टीम पर हमला कर दिया. जिससे कुछ पुलिस कर्मी के घायल होने की भी बात सामने आ रही है.

घटना से आक्रोशित लोगों ने एनएच जाम कर आवाजाही को बंद कर दिया

सड़क जाम होने की सूचना पर नरहिया थानाध्यक्ष निलेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाते बुझाते हुए जाम हटाने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने जाम नहीं हटाया. दुर्घटना से आक्रोशित मृतक के परिजन व स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर शव के साथ जाम कर आश्रित को सरकारी सहायता की मांग की. आक्रोशित लोगों ने लगभग दो घंटे तक एनएच 27 को जाम रखा. जामस्थल पर आक्रोशित लोगों को नियंत्रण में रखने के लिए नरहिया थानाध्यक्ष को भारी मशक्कत करनी पड़ी. इसके बाद फुलपरास के डीएसपी अमित कुमार,सर्किल इंस्पेक्टर राजकपूर कुशवाहा व फुलपरास थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य,सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह सहित भारी संख्या में एसएसबी जवानों के साथ जाम स्थल पर पहुंचकर पंचायत के मुखिया मनीषा देवी के साथ वार्ता कर आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया. उसके बाद शव लेकर नरहिया थाना पहुंचे. नरहिया थानाध्यक्ष निलेश कुमार ने कागजी प्रक्रिया के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया. इधर, एनएच जाम रहने के कारण सड़क के दोनों लेन पर वाहनों की लंबी कतारें लग गयी, इस कारण राहगीरों को भारी परेशानी हुई. इधर, पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक जब्त कर लिया. हादसे की खबर सुनकर परिजनों में चीख-पुकार मच गयी. डायल 112 की टीम के पर हमला के मामले में पुलिस के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >