Madhubani News : वाहन एजेंसी मालिक व बस ड्राइवर ने ली सड़क सुरक्षा की शपथ

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता माह की शुरुआत गुरुवार से हुई.

मधुबनी. राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता माह की शुरुआत गुरुवार से हुई. लगातार एक माह तक चलने वाला सड़क सुरक्षा माह के संबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक दिन का शेड्यूल तैयार किया गया है. पहला दिन जिला परिवहन कार्यालय में वाहन एजेंसी एवं बस चालकों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलायी गयी. शपथ में घोषणा कराया गया कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बिना हेलमेट पहने दो पहिया वाहन नहीं चलाएंगे. बिना सीट बेल्ट बांधे चार पहिया वाहन नहीं चलाएंगे. वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करेंगे. साथ ही अपने परिवार, समाज एवं संपर्क के सभी लोगों को वाहन चलाते समय यातायात नियमों एवं प्रावधानों का पालन करने के लिए प्रेरित करेंगे. डीटीओ ने बताया कि इसके अलावा जांच अभियान गतिविधि के तहत बिना हेलमेट एवं सीट बेल्ट की जांच की गई. मौके पर डीटीओ रामबाबू, एडीटीओ उपेंद्र राव, एमवीआई अजय शंकर, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष उमाशंकर ठाकुर उर्फ मुन्ना ठाकुर सहित कई एजेंसी संचालक व बस ड्राइवर मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >