Madhubani News : शराब की खरीद बिक्री संबंधी वायरल वीडियो के आरोपी की होगी गिरफ्तारी

सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कथित तौर पर औंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत तीन व्यक्ति शराब की बोतल खरीद-बिक्री करते दिख रहे हैं.

मधुबनी. सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कथित तौर पर औंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत तीन व्यक्ति शराब की बोतल खरीद-बिक्री करते दिख रहे हैं. इस वायरल वीडियो का एसपी योगेंद्र कुमार ने संज्ञान लिया है. एसपी ने जानकारी कहा है कि पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई शुरु कर दी है. वीडियो की सत्यता, तिथि और स्थान की बारीकी से जांच की जा रही है. पुलिस ने अभियुक्तों की पहचान कर ली है. इस संबंध में औंसी थाना ने बिहार उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी भी दर्ज की है. इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेनीपट्टी के नेतृत्व में मामले की निष्पक्ष जांच व अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया है. गठित टीम लगातार छापामारी कर रही है. शीघ्र आरोपितों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी. एसपी ने कहा है कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति या असामाजिक तत्व को बख्सा नहीं जाएगा. यदि इस प्रकरण में किसी पुलिस अधिकारी या कर्मी की भूमिका संदेहास्पद पायी जाती है तो उनके विरुद्ध भी निलंबन और विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >